Governor launches state-level Red Cross fair-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 2:33 pm
Location
Advertisement

राज्यपाल ने किया राज्य स्तरीय रेडक्रॉस मेले का शुभारम्भ

khaskhabar.com : गुरुवार, 20 जून 2019 7:24 PM (IST)
राज्यपाल ने किया राज्य स्तरीय रेडक्रॉस मेले का शुभारम्भ
शिमला। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि रेडक्रॉस पीड़ित मानवता की सेवा में कार्य कर रहा है और समाज के सभी वर्गों को इस पुनीत कार्य में योगदान देने के लिए आगे आना चाहिए। राज्यपाल आज यहां ऐतिहासिक रिज पर आयोजित राज्य स्तरीय रेडक्रॉस मेले के शुभारम्भ अवसर पर बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि सहायता एवं जरूरतमंद लोगों के प्रति संवेदनशीलता का होना महत्वपूर्ण है। उन्होंने रेडक्रॉस द्वारा आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के साथ और अधिक लोगों को जोड़ने के लिए तथा इसे जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से राज्य रेडक्रॉस को उदारतापूर्वक दान देने का आग्रह किया ताकि वंचितों को सहायता प्रदान की जा सकें। उन्होंने कहा कि कल्याणकारी गतिविधियों के लिए संसाधनों को जुटाने के प्रयास किए जाने चाहिए तथा नागरिकों को रेडक्रॉस की गतिविधियों से स्वयं को जोड़ना चाहिए। उन्होंने रेडक्रॉस के स्वयंसेवकों की संख्या बढ़ाने के लिए सदस्यता अभियान आरम्भ करने पर भी बल दिया।

राज्यपाल ने रेडक्रॉस के सदस्यों और लोगों से अन्य सामाजिक गतिविधियों के साथ जुड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य शिविर और स्वच्छता अभियान के लिए वृक्षारोपण कुछ ऐसी गतिविधियां हैं, जिनसे सभी को जुड़ना चाहिए।

उन्होंने इस अवसर पर लगाए गए स्टालों का भी दौरा किया और आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। राज्यपाल ने इस अवसर रेडक्रॉस के लिए धन एकत्रित करने वाले विभिन्न स्कूलों, संघों को सम्मानित किया।

पोर्टमोर और राजकीय स्कूल रझाना के विद्यार्थियों द्वारा इस अवसर पर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण शाखा की अवैतनिक सचिव पूनम चौहान ने राज्यपाल का इस अवसर पर स्वागत किया तथा रेडक्रॉस की विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण शाखा (एचडब्ल्यूएस) की अध्यक्ष डॉ. साधना ठाकुर, नगर निगम शिमला की महापौर कुसुम सदरेट, उप-महापौर राकेश शर्मा, राज्यसभा की पूर्व सांसद विमला कश्यप, अस्पताल कल्याण शाखा की उपाध्यक्ष (एचडब्ल्यूएस) फिरोजा विजय सिंह, उपाध्यक्ष कविता मरड़ी, राज्यपाल के सलाहकार डॉ. शशिकांत शर्मा, उपायुक्त शिमला अमित कश्यप, पुलिस महानिरीक्षक आसिफ जलाल, रेडक्रॉस के सचिव पी.एस. राणा, जिला प्रशासन के अधिकारी, जिला रेडक्रॉस के सदस्य और स्वयंसेवक भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement