Governor Kalraj Mishra did the flag hoisting, CM Gehlot, Speaker and Deputy Chief Minister Pilot were also present -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 8:45 pm
Location
Advertisement

Republic Day 2020 - राज्यपाल ने 62 व्यक्तियों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया

khaskhabar.com : रविवार, 26 जनवरी 2020 6:13 PM (IST)
Republic Day 2020 - राज्यपाल ने 62 व्यक्तियों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया
जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने रविवार को यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह में झण्डारोहण किया। स्टेडियम में राज्यपाल मिश्र ने खुली जिप्सी में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। राज्यपाल कलराज मिश्र ने गुलाबी नगर के जनसमूह का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। गुनगुनी धूप के बीच मनाये गये राज्यस्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह में लोगों का जज्बा देखने को मिला। लोगों ने तालियां बजाकर कलाकारों को हौसला बढ़ाया।

राज्यपाल मिश्र ने पुलिसकर्मियाें द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की मौजूदगी में हाडीरानी महिला बटालियन, 14 वीं बटालियन आर.ए.सी, आयुक्तालय, जयपुर (पुरूष), उत्तर प्रदेश पुलिस, आयुक्तालय, जयपुर, (महिला), कारागृह (जेल विभाग), जी.आर.पी., एस.डी.आर.एफ, बॉर्डर होमगार्ड, अरबन होमगार्ड (पुरूष), अरबन होमगार्ड (महिला), एन.सी.सी. (आर्मी विंग गल्र्स), एन.सी.सी.(आर्मीविंग बॉयज), सोफिया स्कूल, एम.जी.डी. स्कूल और स्काउट-गाइड की एक-एक प्लाटून ने परेड में भाग लिया। परेड का नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी विकास कुमार सांगवान ने किया।

स्टेडियम में शहर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतीकरण किया। मोटरसाइकिलों पर राजस्थान पुलिस के जवानों के हैरत भरे रोमाचंकारी करतबों को दर्शकों ने खूब सराहा। राजस्थान सेन्ट्रल पुलिस बैंड, एमजीडी स्कूल बैंड और प्रिन्स एकेडमी सीकर के प्रदर्शन से कार्यक्रम संगीतमय हो गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement