Governor inaugurates Vedic posters prepared by Sanskrit Academy-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राज्यपाल ने संस्कृत अकादमी द्वारा तैयार वैदिक पोस्टर्स का किया लोकार्पण

khaskhabar.com: शुक्रवार, 01 जुलाई 2022 3:47 PM (IST)
राज्यपाल ने संस्कृत अकादमी द्वारा तैयार वैदिक पोस्टर्स का किया लोकार्पण
जयपुर । राज्यपाल कलराज मिश्र ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को राजभवन में राजस्थान संस्कृत अकादमी तथा राज्य के कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा तैयार वैदिक सूक्त आधारित सात पोस्टर्स का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वेद की भारतीय संस्कृति से प्रेरणा लेकर जीवन को समृद्ध और संपन्न किया जा सकता है। उन्होंने वेद में आए विचारों को पोस्टर्स के जरिए जन-जन तक पहुंचाने का भी आह्वान किया। प्रदेश के शिक्षा एवं कला-संस्कृति मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने राज्यपाल मिश्र को बताया कि वैदिक संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और वैदिक ज्ञान के आमजन में प्रचार-प्रसार हेतु राजस्थान संस्कृत अकादमी और राज्य के कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा चारों वेदों की जनोपयोगी वैदिक सूक्ति आधारित 7 पोस्टर्स तैयार किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन पोस्टर्स में अथर्ववेद आधारित सूक्ति ‘धरती हमारी मां है, हम उसके पुत्र हैं, ‘भूमि सत्य पर टिकी है‘ ,सामवेद के ‘तुम स्वराज्य का सम्मान करो‘ ,ऋग्वेद के ‘जुआ मत खेलो, खेती करो‘,‘वेद ज्ञान भारत की रक्षा करता है‘ के साथ अथर्ववेद की पर्यावरण संबंधी एवं यजुर्वेद की ‘मीठी वाणी बोलने‘ संबंधी सूक्तियां चित्रों के साथ प्रकाशित की गयी है। इससे पहले उन्होंने राज्यपाल मिश्र को संस्कृत अकादमी द्वारा प्रकाशित साहित्य प्रदान कर, पुष्प तथा सूत की माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
कला एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त शासन सचिव, पंकज ओझा एवं निदेशक, राजस्थान संस्कृत् अकादमी संजय झाला ने बताया कि वैदिक ज्ञान के जरिए आम जन को जागरूक करने के लिए अकादमी द्वारा तैयार यह पोस्टर्स विभाग के पोर्टल और अन्य प्रमुख स्थानों पर प्रसारित किये जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement