गवर्नर ने हरीश रावत को28 तक बहुमत साबित करने को कहा
khaskhabar.com:
देहरादून। उत्तराखंड में राजनीतिक उठापटक के बीच शनिवार को गवर्नर केके पॉल ने सीएम
हरीश रावत को पत्र लिख बहुमत साबित करने को कहा। गवर्नर ने रावत को बहुमत
साबित करने के लिए 28 मार्च तक का समय दिया है।
इससे पहले हरीश रावत ने इस मामले पर कहा कि किसी के दबाव में नहीं झुकूंगा।
मेरे लिए राज्य का हित पहले है। हालांकि अभी किसी ने इस्तीफा नहीं दिया
है। कई विधायक हमारे संपर्क में हैं। बागियों में से पांच विधायकों ने
संपर्क किया है। हम गलती मानने वालों को माफ करेंगे। हमारे पास समर्थन है
बहुमत साबित करेंगे।
उत्तराखंड में राजनीतिक उठापटक के बीच मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने समर्थक विधायकों के साथ आज राज्यपाल से मिलकर अपना पक्ष रखेंगे और ताजा राजनीतिक हालात पर राय देने का भी अनुरोध करेंगे। उन्होंने बताया कि यदि सदन में बहुमत सिद्ध नहीं कर सका तो इस्तीफा दे दूंगा। इससे पहले सीएम अपने समर्थक विधायकों के साथ बैठक कर राज्य के ताजा राजनीतिक हलचल पर चर्चा की।
हरीश रावत ने इस मामले पर कहा कि किसी के दबाव में नहीं झुकूंगा। मेरे लिए राज्य का हित पहले है। हालांकि अभी किसी ने इस्तीफा नहीं दिया है। कई विधायक हमारे संपर्क में हैं। बागियों में से पांच विधायकों ने संपर्क किया है। हम गलती मानने वालों को माफ करेंगे। हमारे पास समर्थन है बहुमत साबित करेंगे। बताया जा रहा है कि शाम करीब 7.30 सीएम हरीश रावत विधायकों के साथ राज्यपाल केके पॉल से मुलाकात करेंगे। बागी विधायकों को नोटिस जारी