Governor administers oath to State Information Commissioners-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राज्यपाल ने दिलाई राज्य सूचना आयुक्तों को शपथ

khaskhabar.com: शुक्रवार, 08 मार्च 2019 2:21 PM (IST)
राज्यपाल ने दिलाई राज्य सूचना आयुक्तों को शपथ
चंडीगढ़ । हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने तीन नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों ले. जनरल कमलजीत सिंह (सेवानिवृत),कमलदीप भंडारी और जय सिंह बिश्नोई को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राजभवन में किया गया। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर और मुख्य सचिव डी. एस. ढेसी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि जय सिंह बिश्नोई दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम के अध्यक्ष, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य और हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य भी रह चुके हैं। ले. जनरल कमलजीत सिंह (सेवानिवृत) ने भारतीय सेना में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। इसी प्रकार से कमलदीप भंडारी राईट टू सर्विस कमीशन में आयुक्त रही हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement