Governor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राज्यपाल को आरपीएससी की स्मारिका ‘कसौटी राजस्थान’ की प्रति भेंट

khaskhabar.com: शनिवार, 12 नवम्बर 2016 9:32 PM (IST)
राज्यपाल को आरपीएससी की स्मारिका ‘कसौटी राजस्थान’ की प्रति भेंट
जयपुर। राज्यपाल कल्याण सिंह ने राजस्थान लोक सेवा आयोग के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आयोग द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ किये जा रहे कार्यों से इसकी साख में बढ़ोतरी हुई है। आयोग की विभिन्न परीक्षाओं के प्रति युवा पीढ़ी में विश्वास बढ़ा है। राज्यपाल सिंह को शनिवार को राजभवन में आयोजित एक समारोह में राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा प्रकाशित स्मारिका कसौटी राजस्थान की प्रथम प्रति आयोग के अध्यक्ष डॉ ललित के पंवार द्वारा भेंट की गई। राज्यपाल ने कहा कि आयोग परिवार के सभी सदस्यों के समन्वित प्रयासों का ही परिणाम है कि आयोग ने पूरे देश में अपना नाम स्थापित किया है और ऑन लाइन परीक्षा कराने में यह देश में सर्वोच्च स्थान पर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ ललित के पंवार ने कसौटी राजस्थान के बारे में जानकारी दी और बताया कि इसमें आयोग की स्थापना से 67 वर्षों की विकास यात्रा और गत एक वर्ष में किये गये नवाचारों के बारे में जानकारी दी गई है। डॉ पंवार ने बताया कि आयोग 01 जनवरी 2017 से वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रणाली शुरू कर रहा है, जिसमें आयोग की विभिन्न परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थी को एक बार ही पंजीकरण कराना होगा, बार-बार आवेदन की आवश्यकता नहीं होगी। अभी देश में यह प्रणाली केवल केरल में ही चल रही है, जिसका अध्ययन आयोग के अधिकारियों ने किया है और इसे अब यहां लागू किया जा रहा है। इसके बाद आयोग द्वारा जून 2017 से वन टाइम वेरिफिकेशन ऑफ डॉक्यूमेन्टस प्रणाली भी शुुरू की जायेगी। समारोह में राज्यपाल की सचिव श्रेया गुहा, विशेषाधिकारी डॉ अजय शंकर पाण्डेय,संयुक्त सचिव कार्मिक विभाग सुरेश शर्मा, आयोग के सदस्य सर्व आर. डी. सैनी, के आर बागडिया, श्याम सुन्दर शर्मा, एच के खीचड, शिव सिंह राठौड़, सचिव गिरिराज सिंह कुशवाहा और स्मारिका के अतिथि सम्पादक एवं आयोग के मीडिया सलाहकार प्यारे मोहन त्रिपाठी मौजूद थे।
यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive : कैसे बढ़ रहे हैं पीएम नरेन्द्र मोदी अपने एजेंडे की ओर
यह भी पढ़े :UP BJP अध्यक्ष की बेटी के पास 2000 की नोटो का बंडल कैसे पहुंचा, जानिए वायरल फोटो का सच

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement