Advertisement
जन समर्थन से इस बार रिपीट होगी सरकार - सीएम अशोक गहलोत

मार से बचाने के लिए महंगाई राहत शिविर के माध्यम से प्रदेश की जनता को 10
गारंटियां दी गईं। 1.8 करोड़ परिवारों को 7.8 करोड़ गारंटी कार्ड वितरित किए गए।
कांग्रेस सरकार के जनकल्याणकारी फैसलों के कारण आज प्रदेशभर में हमारे
प्रत्याशियों को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। इस जनसमर्थन से ही इस
बार प्रदेश में कांग्रेस सरकार रिपीट होने जा रही है।
गहलोत ने कहा कि क्षेत्र की जनता को डाॅ. सीपी जोशी के रूप में एक सशक्तनेता मिला है। विधानसभा अध्यक्ष के रूप में इन्होंने पक्ष-विपक्ष दोनों में अपनी धाक
जमाई है। नाथद्वारा के विकास में इनका अभूतपूर्व योगदान रहा है। इनके प्रयासों से
सड़क, पानी, बिजली सभी क्षेत्रों में नाथद्वारा का तेजी से विकास हुआ है। यहां
स्वास्थ्य सेवाओं एवं खेल सुविधाओं का विस्तार हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में पीएचसी,
सीएचसी, उप जिला अस्पताल खोले एवं क्रमोन्नत किए गए हैं। विद्यालय,
महाविद्यालय, विभिन्न कार्यालय खुलने से यहां का शिक्षा एवं प्रशासनिक ढांचा सुदृढ
हुआ है। डाॅ. जोशी की लोकप्रियता के चलते विपक्ष द्वारा उनके सभी बड़े प्रचारकों
को यहां बुलाया जा रहा है। मेरा आप सब से निवेदन है कि भारी मतों से आपके
लोकप्रिय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष को यहां से पुनः विजयी बनाएं। हमारी
सरकार के रिपीट होने पर न सिर्फ नाथद्वारा के विकास को निरंतर जारी रखा
जाएगा बल्कि इसे जिला बनाने पर भी विचार किया जा सकता है।
केन्द्र सरकार दे ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा
गहलोत ने कहाकि 13 जिलों के लिए महत्वपूर्ण ईआरसीपी योजना को केन्द्र सरकार द्वारा जल्द सेजल्द राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री
स्वयं ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने की बात कह चुके हैं। यह
मूलतः बीजेपी सरकार की ही योजना है। जहां बीजेपी सरकार ने हमारी
जनकल्याणकारी योजनाओं को रोक दिया था, वहीं हमने सकारात्मक राजनीति करते
हुए ईआरसीपी को आगे बढ़ाने का कार्य किया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
राजसमन्द
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


