Government to investigate scams in the municipal corporation: Bajrang Garg-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 12:31 pm
Location
Advertisement

नगर निगम में हो रहे घोटाले कि उच्चस्तरीय जांच करवाए सरकार: गर्ग

khaskhabar.com : शुक्रवार, 04 जनवरी 2019 4:51 PM (IST)
नगर निगम में हो रहे घोटाले कि उच्चस्तरीय जांच करवाए सरकार: गर्ग
पंचकूला। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने पंचकूला शहर का दौरा करने के उपरांत पत्रकार वार्ता में कहा कि नगर निगम के अधिकारियों द्वारा अपने निजी स्वार्थ के लिए विकास के नाम पर करोड़ों रुपए की घोटाले की आशंका है। क्योंकि पंचकूला के साफ-सुथरे व हरे-भरे चौकों को तोडक़र शहर के सौंदर्य करण के नाम पर द्वारा चौकों का निर्माण करना, बस स्टॉप तोडऩे व बनाने, डिवाइडिंग पर लोहे की ग्रिल आदि के नाम पर करोड़ों रुपए नाजायज रूप से खर्च करने व चेन डोजर, ट्रैकटर-ट्रालियां व खुले में शौच मुक्त, ओडीएफ के तहत अनाप-शनाप रेटों पर टैक्सियां व ट्रालीयां किराए पर लेकर नगर निगम को करोड़ों रुपए का चूना लगाया गया है, जो सरासर गलत है।

हरियाणा सरकार को 1 जनवरी 2018 से अब तक के नगर निगम द्वारा विकास के नाम पर जो करोड़ों रुपए खर्च किए हैं उसकी हाई कोर्ट के 3 जजों का पैनल बनाकर जांच कराई चाहिए। जनता द्वारा करोड़ों रूपये हाउस टैक्स जो जमा कराए गया है उस का भी पूरा लेखा-जोखा नगर निगम पर नहीं है। उसमें भी घोटाले कि आशंका है। प्रान्तीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि नगर निगम का एग्नीक्यूटिव इंजीनियर एल.सी. चौहान का भी यह कहना कि मुझे धोखे में रख कर कागजों में हस्ताक्षर कराए गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement