Advertisement
व्यापारियों के लिए विशेष सामाजिक सुरक्षा के कानून लागू करें सरकार ; संतोष बागरोदिया

छोटे से कस्बे में भी व्यापारी रिस्क लेकर व्यापार करता है। आम जनता को उनकी दैनिक जरूरतों का सभी सामान उपलब्ध कराता है, इसलिए ऐसे व्यापारियों के योगदान को देखते हुए सरकारों को व्यापारियों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए। जिससे व्यापारी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके और ज्यादा रिस्क लेकर अपने व्यापार को फैला सकें। जिससे उस देश - प्रदेश के आर्थिक विकास में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से अपना योगदान बढ़ा सकें।
संस्थापक महासचिव सीए गर्ग ने बताया कि आज हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी भी देश के आर्थिक विकास में अगर योगदान देखें तो मारवाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कई देश तो ऐसे हैं जहां की आर्थिक नीतियों में या वहां के आर्थिक विकास में मारवाड़ियों का अविस्मरणीय योगदान रहा है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिकांश देशों की एमएनसी कंपनियों में मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में राजस्थान के चार्टर्ड अकाउंटेंट या कॉमर्स क्षेत्र के लोग अपनी सेवाएं देकर उस देश के आर्थिक विकास में भी अपना योगदान दे रहे हैं।
संस्था द्वारा 30 से अधिक देशों में मारवाड़ी बिजनेस मित्र एवं भारत के सभी प्रदेशों में मारवाड़ी उद्योग मित्र बनाए गए हैं। जिनके माध्यम से आपस में बिजनेस नेटवर्किंग करके मारवाड़ी उस देश-विदेश के आर्थिक विकास में अपना योगदान देने के साथ-साथ राजस्थान के आर्थिक विकास में भी अपना योगदान बड़ा सकेंगे।
राजस्थान के सभी जिलों में उद्योग मित्र बनाकर संस्था के द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है कि जो प्रवासी राजस्थानी भारत के विभिन्न राज्यों में या विदेशों में रह रहे हैं उनको राजस्थान से जोड़कर राजस्थान के आर्थिक विकास में उनका योगदान बड़ा सके। इस दिशा में भी संस्था के द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।
ट्रस्टी सदस्य एवं आर्थिक विशेषज्ञ सीए महेश देवड़ा कहा कि मारवाड़ी ऐसा व्यापारी है जो अपनी स्वयं की पूंजी लगाकर विभिन्न सरकारी कानूनों के तहत सरकारी नियमों की पालना करते हुए सरकार एवं आम जनता के बीच सरकार के लिए टैक्स कलेक्टर के रूप में अपनी भूमिका निर्वाह कर रहा है। सभी तरह की जिम्मेदारियां एवं रिस्क लेते हुए देश- प्रदेश के छोटे-छोटे कस्बों में भी अपना व्यापार करता है एवं अपनी आजीविका के साथ साथ उस व्यापार में दूसरे लोगों को रोजगार के अवसर पर उपलब्ध कराता है, इस तरीके से मारवाड़ियों का योगदान आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर अरुण अग्रवाल, आर के चौधरी, विनोद सिंघल, अशोक जालान, सुशील जालान, महेश देवड़ा, अनिल सिंघल, संजय पाराशर, नमन कुमार, मानस, विनीत जैन, रजनीश चौधरी आदि ने भी मारवाड़ियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में दिए जाने वाले योगदान पर चर्चा की एवं प्रकाश डाला।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


