Advertisement
बिकने बिहार जा रहा सरकारी राशन ग्रामीणों ने पकड़ा

ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार गांव के गरीबों के मुंह के निवाले को ग्रामीणों में बांटने की बजाय बाजारों में बेच देता है। महाशिवरात्रि होने के चलते गांव के अधिकांश लोग शिवालय में चले गए थे, जिसका लाभ लेते हुए अनाज को बिहार भेजा जा रहा था।
सूचना मिलने के थोड़े ही देर बाद पहुंचे एसडीएम ने सप्लाई इस्पेक्टर को फोन कर बुलाया। सप्लाई इंस्पेक्टर विजय राय कोटेदार के गोदाम में मौजूद राशन की गणना में लग गए। कोटेदार के गोदाम में 138 बोरी गेहूं व 120 बोरी चावल मौजूद पाया गया। अब राशन उठान व स्टॉक रजिस्टर की जांच चल रही थी।
एसडीएम का कहना है कि तत्काल प्रभाव से कोटा को निलंबित कर दिया गया है। स्टॉक मिलान के बाद अगर कोटेदार के गोदाम में राशन कम मिला तो कोटा निरस्तीकरण के साथ की कोटेदार के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
(आईएएनएस/आईपीएन)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


