Government gives financial help of 1.30 lakhs to the needy Madho Ram-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 7:02 pm
Location
Advertisement

सरकार ने जरूरतमंद माधो राम को दी 1.30 लाख की वित्तीय सहायता

khaskhabar.com : रविवार, 20 जनवरी 2019 9:21 PM (IST)
सरकार ने जरूरतमंद माधो राम को दी 1.30 लाख की वित्तीय सहायता
शिमला। प्रदेश सरकार ने चम्बा जिले के सलूणी विकास खण्ड के गांव घटडू के गरीब व भूमिहीन माधो राम को वित्तीय सहायता प्रदान की है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि माधो राम को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत गृह निर्माण के लिए 1 लाख 30 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य सरकार को माधो राम की दयनीय स्थिति के बारे में जानकारी मिली थी। मिली जानकारी के मुताबिक 67 वर्षीय माधो राम एक भूमिहीन व्यक्ति हैं और कच्चे व पुराने मकान में अपनी पत्नी के साथ बहुत दयनीय स्थिति में रह रहे हैं। उनके परिवार में और कोई सदस्य नहीं है जो उनकी देखभाल कर सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement