Government committed to uplift of Kangra tea: Bulet-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 10:31 pm
Location
Advertisement

कांगडा चाय के उत्थान को सरकार प्रतिबद्ध: बुटेल

khaskhabar.com : शुक्रवार, 24 मार्च 2017 5:44 PM (IST)
कांगडा चाय के उत्थान को सरकार प्रतिबद्ध: बुटेल
पालमपुर/कांगडा। विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने कांगडा चाय, भौगोलिक संकेतक पर विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद के तत्वाधान में हिमाचल पेटेंट सूचना केंद्र द्वारा आयोजित कार्यशाला में चाय बागवानों को आने वाली समस्याओं और उनके समाधानों पर विस्तृत चर्चा के अतिरिक्त बागवानों को कांगडा चाय के भौगोलिक संकेतक के लाभों की जानकारी दी गई। कार्यशाला में बोलते हुए विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि कांगड़ा चाय अपनी खुशबु, स्वाद, जायके और रंग के लिए विश्वविख्यात है और प्रदेश सरकार कांगड़ा चाय के महत्व और गरिमा को यथावत बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती उत्पादन लागत और अंतराष्ट्रीय बाजार में मुकाबले के कारण चाय उत्पादकों के समक्ष चाय की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों को बनाये रखना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। उन्होंने चाय उत्पादकों से अपील करते हुए कहा कि कांगडा चाय की अपनी विशिष्ट पहचान और इस पहचान को कायम रखने के लिए चाय उत्पादकों को हिमाचल पेटेंट सूचना केंद्र से पंजीकृत होना चाहिए। उन्होंने वैज्ञानिकों से शौध कार्य किसानों तक पहुंचाने का आहवान किया।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement