Government committed to provide medical facilities: Vipin Singh Parmar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 4:25 pm
Location
Advertisement

चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: विपिन सिंह परमार

khaskhabar.com : शुक्रवार, 22 फ़रवरी 2019 8:34 PM (IST)
चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: विपिन सिंह परमार
धर्मशाला। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ही ऐसा राज्य है जहां सभी नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा कवर सुनिश्चित बनाया गया है। यह विचार उन्होंने शुक्रवार को सुलह विधानसभा क्षेत्र के साई-भ्रांता में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र के उद्घाटन अवसर पर बोलते हुए व्यक्त किये।

उन्होंने कहा कि आयुर्वेद सबसे पुरातन चिकित्सा पद्वति है जिसका चिकित्सा के क्षेत्र में विशेष योगदान है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद तन, मन और आत्मा के बीच संतुलन बना कर स्वास्थ्य में सुधार लाने में महत्वपूर्ण कार्य करता है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद में न केवल उपचार होता है बल्कि यह जीवन जीने का ऐसा तरीका सिखाता है, जिससे जीवन लम्बा और खुशहाल होता है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 34 आयुर्वेदिक अस्पताल, 14 होम्योपेथी, 3 यूनानी पद्वति तथा 4 आमची स्वास्थ्य पद्वति के अस्पताल कार्यरत है। उन्होंने कहा कि ज़िला कांगड़ा में 6 आयुर्वेदिक अस्पताल विद्यमान हैं। इसके अतिरिक्त प्रदेश में 1178 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्रों के माध्यम से लोगों को इलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement