Government committed commitment for all-welfare: Butel-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 9:02 pm
Location
Advertisement

सरकार सर्व-कल्याण के लिए वचनबद्ध: बुटेल

khaskhabar.com : बुधवार, 17 मई 2017 6:24 PM (IST)
सरकार सर्व-कल्याण के लिए वचनबद्ध: बुटेल
पालमपुर/कांगडा। विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने आज पालमपुर स्थित अपने निवास पर लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकतर समस्याओं का निपटारा मौके पर ही कर दिया और शेष समस्याओं को शीघ्र निष्पादन के लिए विभिन्न विभागों को प्रेषित किया। इस मौके पर बुटेल ने कहा कि सरकार, प्रदेश में सर्व कल्याण के लिए बचनबद्ध है। लोगों की समस्याओं का निराकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और आम आदमी को राहत देने और उनकी समस्याओं के मौके पर ही निपटारे के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर उपमण्डल, जिला और प्रदेश स्तर पर ‘प्रशासन जनता के द्वार’ कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए, इनका समयबद्ध निपटारा करें और समस्याओं के हल के लिए अमल में लाई गई कार्यवाही की जानकारी उन्हें उपलब्ध करवाई जाये। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों को में देरी और लेटलतीफी किसी भी स्तर पर भी सहन नहीं की जायेगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह अपने अधीनस्थ अधिकारियों को फील्ड में भेजकर नई परियोजनाओं की डीपीआर इत्यादि तैयार की जा सके। उन्होंनें कहा कि अधिकारी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास करें ताकि, पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। इस अवसर पर ब्लाॅक कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. मदन दीक्षित, नगर परिषद पालमपुर के उपाध्यक्ष बलवंत ठाकुर, पार्षद शशि राणा, ब्लाक कांग्रेस के महासचिव रोशन लाल चौधरी, त्रिलोक चंद, संतोष कपूर, निशा शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement