Advertisement
सरकार ने दी 28 खाद्य प्रसंस्करण यूनिटों को मंजूरी 10000 लोगों को मिलेगा रोजगार

केंद्रीय मंत्री तोमर ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना पीएमकेएसवाईकी खाद्य प्रसंस्करण एवं परिरक्षण क्षमता सृजन विस्तार सीईएफपीसीपीसी योजना के तहत प्राप्त प्रस्तावों पर विचार के लिए अंतर मंत्रालयी अनुमोदन समिति की बैठक की अध्यक्षता की। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री रामेश्वर तेली भी बैठक में उपस्थित थे। परियोजनाओं के प्रमोटरों ने भी वीडियो कांफ्रेंस से भाग लिया।
अंतर मंत्रालयी अनुमोदन समिति ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम और मणिपुर में 320.33 करोड़ रुपये की कुल परियोजना लागत के साथ 28 खाद्य प्रसंस्करण यूनिटों को मंजूरी दी, जिसमें 107.42 करोड़ की अनुदान सहायता भी शामिल है। ये परियोजनाएं 212.91 करोड़ रुपये के निजी निवेश से क्रियान्वित होगी, जिनमें लगभग 10500 व्यक्तियों को रोजगार मिल सकेगा।
मंत्रालय के अनुसार इनकी खाद्य प्रसंस्करण क्षमता 1237 मीट्रिक टन प्रति दिन होगी और इन परियोजनाओं में यूनिट स्कीम के तहत 48.87 करोड़ रुपये की कुल लागत एवं 20.35 करोड़ रुपये के अनुदान वाली 6 परियोजनाएं भी शामिल हैं, जो पूर्वोत्तर भारत में खाद्य प्रसंस्करण के विकास में सहायक सिद्ध होगी। सरकार ने कहा कि इससे वहां के लोगों के लिए प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार का सृजन होगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


