Advertisement
श्री कृष्ण बलराम मंदिर में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव मनाया

जब भगवान श्रीकृष्ण ने वृंदावन के निवासियों को अभिमानी इंद्र की पूजा की तैयारी करते देखा, तो इंद्र को सबक सिखाने के लिए एवं मानव समाज को शिक्षा देने के लिए गोवर्धन पर्वत की पूजा प्रारंभ की, जो की स्वयं भगवान श्रीकृष्ण का ही रूप है। जब इंद्र को यह पता चला तो वह क्रोधित हो गए और ब्रज मंडल पर प्रलयंकारी वर्षा की तो भगवान श्रीकृष्ण ने अपने भक्तों एवं ग्वाल-बालों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी ऊँगली पर उठा लिया और ब्रजवासियों एवं गायों को आश्रय दिया।
जब इंद्र अपने अपराध का बोध हुआ तो उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में प्रार्थना की। जैसा कि भगवान श्रीकृष्ण भगवद्गीता में कहते हैं कि हमें अपनी भौतिक इच्छाओं की पूर्ति के देवताओं की पूजा करने के बजाय भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करनी चाहिए जो समस्त इच्छाओं की पूर्ति कर सकते हैं साथ ही वो हमें इस संसार के दुखों से मोक्ष प्रदान कर सकते हैं।
इस कलियुग में भी भगवान श्रीकृष्ण भक्तों की रक्षा करते हैंः
हरे कृष्ण मूवमेंट जयपुर के अध्यक्ष अमितासन दास ने बताया कि दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा की परंपरा द्वापर काल से चली आ रही है। आज यह त्यौहार पूरे विश्व में धूमधाम से मनाया जाता है। भगवान कृष्ण ने इंद्र के प्रकोप से हुई भारी वर्षा से ब्रजवासियों को उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठा कर उनकी रक्षा की थी। वही भगवान श्री कृष्ण इस कलयुग में हम सबकी रक्षा करने के लिए और हमारा उद्धार करने के लिए उनके नाम के रूप में अवतरित हुए हैं।
इसलिए भगवान के पवित्र नाम हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे का प्रतिदिन कम से कम 108 बार जाप करना चाहिए। जिस प्रकार दीपावली से पहले हम सभी ने घर की सफाई की, उसी प्रकार ये मंत्र हमारे हृदय के अंदर की सफाई करने में हमारी सहायता करेगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


