Good news:Now passport in post offices-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खुशखबरी: अब डाकघरों में ही बनवा सकेंगे पासपोर्ट

khaskhabar.com: बुधवार, 01 फ़रवरी 2017 4:38 PM (IST)
खुशखबरी: अब डाकघरों में ही बनवा सकेंगे पासपोर्ट
नई दिल्ली। दूर-दराज के लोगों को अब पासपोर्ट बनवाने के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आम बजट में डाकघरों में ही पासपोर्ट सुविधा मुहैया करवाने का ऐलान किया है। यह सुविधा देश के सभी जिलों के डाकघरों में उपलब्ध रहेगी। वित्तमंत्री की घोषणा के मुताबिक, अब पोस्ट ऑफिस में ही पासपोर्ट के आवेदनों को प्रोसेस करके डिलिवरी की जाएगी। इसके लिए विदेश मंत्रालय पासपोर्ट एक्ट के तहत मिले अधिकार डाक विभाग के साथ साझा करेगा। पिछले महीने कर्नाटक के मैसूर और गुजरात के दाहोद में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर यह सुविधा शुरू की गई थी। सरकार की योजना अगले कुछ महीनों में यह सुविधा देशभर में मुहैया करवाने की है। पहले चरण में 38 जिलों के लोग मुख्य डाकघरों में पासपोर्ट बनवा सकेंगे। इसके लिए डाक विभाग के कर्मचारियों को खास ट्रेनिंग दी जाएगी। फिलहाल देश में 38 पासपोर्ट ऑफिस के साथ 89 पासपोर्ट सेवा केंद्र काम कर रहे हैं।

[@ परिवार में सारे अंधे,एक शख्स लाता है रोटी]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement