Gonda News: Tigers Atteck on farmer in Nawabganj Gonda-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 1:36 pm
Location
Advertisement

गोंडा: गांव में बाघ घुसा, किसान को किया घायल

khaskhabar.com : बुधवार, 18 अप्रैल 2018 2:37 PM (IST)
गोंडा: गांव में बाघ घुसा, किसान को किया घायल
गोंडा। उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के नवाबगंज में बुधवार सुबह एक बाघ ने किसान पर हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। किसान को फैजाबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, "ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बाघ को पकड़ने के लिए लखनऊ से वन विभाग की टीम बुलाई गई है।"

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया, "नवाबगंज के हरिहरपुर गांव का किसान सुरेश निषाद बुधवार सुबह अपने खेत पर काम कर रहा था। इसी बीच उसने अपने पास बाघ देखा और शोर मचाया जिसके बाद बाघ ने किसान पर हमला कर दिया।"

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी गांव के प्रधान तीरथराम यादव को दी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल 100 नंबर डायल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

वन विभाग के उपनिरीक्षक इंद्रमणि ने बताया, "बाघ को पकड़ने के लिए लखनऊ से टीम आ रही है। टीम आने तक पुलिस पहरा दे रही है। ग्रामीणों को भी सतर्क रहने को कहा गया है।"

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement