God sits on the Suryaprbha vehicle during Brhamotsav in Nagaur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:51 pm
Location
Advertisement

ब्रह्मोत्सव के दौरान सूर्यप्रभा वाहन पर विराजे भगवान

khaskhabar.com : सोमवार, 30 जनवरी 2017 09:04 AM (IST)
ब्रह्मोत्सव के दौरान सूर्यप्रभा वाहन पर विराजे भगवान
नागौर। डीडवाना के नागौरिया मठ में भगवान जानकीवल्लभ के ब्रह्मïोत्सव के तहत भगवान सूर्यप्रभा वाहन पर विराजे। इस दौरान भगवान ने सूर्यप्रभा पर मंदिर परिसर का भ्रमण किया। कार्यक्रम में अनेक श्रद्धालुओं ने भगवान की सवारी के दर्शन किए और भजन-कीर्तन किए। विष्णुप्रपन्नाचार्य के सान्निध्य में सुबह 8.30 बजे गरुड़ स्तम्भ पर ध्वजारोहण के साथ विधिवत रूप से ब्रह्मïोत्सव का शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर सुबह 9 बजे भगवान का मनोहारी शृंगार किया जाकर सूर्यप्रभा वाहन पर विराजित किया गया। इस दौरान भगवान की सवारी ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया। इस मौके पर भारी संख्या में मौजूद भक्तजन भजन-कीर्तन करते हुए सवारी के साथ चल रहे थे। जबकि महिलाएं व युवतियां मंगल-गीत गा रही थी। सोमवार को भगवान की सवारी शेष वाहन पर तथा रात्रि 8 बजे कल्पवृक्ष वाहन पर मंदिर परिसर का भ्रमण करेगी। जबकि 31 जनवरी को प्रात: 9 बजे भगवान जानकीनाथ की सवारी गरुड़ वाहन पर और रात्रि 8 बजे हनुमान वाहन पर मंदिर का भ्रमण करेंगी। इस मौके पर नागौरिया मठ के मठाधीश विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज ने भक्तों को ब्रह्मोत्सव का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि जिस शुभ तिथि को यह उत्सव पूर्ण होता है। उस शुभ तिथि को ही भगवान की प्रतिष्ठा हुई है। इसे ही ब्रह्मोत्सव कहा जाता है। अर्थात् परमात्मा के प्रकट होने वाले समय का यह उत्सव है।

[@ इस गांव में अचानक लग जाती है आग, दहशत में लोग]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement