goats looted in mahoba-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 10:37 pm
Location
Advertisement

मालिक को बंधक बनाकर 40 बकरियां लूटीं

khaskhabar.com : गुरुवार, 05 अक्टूबर 2017 5:58 PM (IST)
मालिक को बंधक बनाकर 40 बकरियां लूटीं
महोबा| उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के चरखारी थाने के सालटा गांव में बुधवार की शाम बकरी चरा कर घर लौट रहे मालिक को छह हथियारबंद बदमाशों ने बंधक बनाकर उसकी 40 बकरियां लूट लीं और फरार हो गए। यह जानकारी गुरुवार को सीओ ने दी। पुलिस उपाधीक्षक चरखारी वी.वी. सोलंकी ने बताया, "सालटा गांव का कट्टापाल नामक व्यक्ति गुरुवार की शाम जंगल से अपनी बकरियां चराकर घर वापस आ रहा था। उसी समय रास्ते में छह हथियारबंद बदमाशों ने उसे घेर लिया और एक पेड़ से बांधने के बाद उसकी 40 बकरियां अपने साथ लाए वाहन में भर कर फरार हो गए।"

उन्होंने बताया कि बकरियां लूटने का अभियोग चरखारी थाने में दर्ज कर लिया गया है और लुटेरों की तलाश की जा रही है।

आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement