Gita teaches the art of living - MLA Subhash Sudha-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जीवन जीने की कला सिखाती है गीता - विधायक सुभाष सुधा

khaskhabar.com: गुरुवार, 08 दिसम्बर 2016 8:33 PM (IST)
जीवन जीने की कला सिखाती है गीता - विधायक सुभाष सुधा
पिहोवा। कुरुक्षेत्र। गीता हमें जीवन जीने की कला सिखाती है और मानव जाति का मार्गदर्शन करती है। गीता के ज्ञान को पूरी दुनिया में फैलाकर एक सभ्य संसार की स्थापना की जा सकती है। ये कहना है थानेसर विधायक सुभाष सुधा का। वे गुरुवार को पिहोवा में आयोजित जिलास्तरीय गीता जंयती महोत्सव के विधिवत शुभारम्भ के दौरान बोल रहे थे। विधायक ने दीप प्रज्जवलित कर महोत्सव की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार पहली बार गीता जंयती इतने भव्य रुप से मनाने जा रही है। कुरूक्षेत्र में अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के साथ प्रदेश के हर जिले में जिलास्तरीय गीता जंयती महोत्सव मनाकर आमजन को गीता का ज्ञान दिया जा रहा है। धर्मक्षेत्र कुरूक्षेत्र में पूरे देश के 574 जिलों से प्रतिनिधि अपने-अपने जिलों की मिट्टी लेकर पहुंचे हैं। जिससे भगवान श्रीकृष्ण की भव्य प्रतिमा बनाई जाएगी। पूरे देश के साथ-साथ विदेशों से भी लोग गीता जंयती महोत्सव में पहुंच रहे हैं। इस दौरान राजकीय माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना कर गीता जयंती महोत्सव की शुरुआत की। खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement