Girls did somthing with his brother pistol-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 8:54 am
Location
Advertisement

लडक़ी ने भाई की लाइसेंसी पिस्टल के साथ कुछ किया ऐसा...

khaskhabar.com : शुक्रवार, 23 दिसम्बर 2016 2:56 PM (IST)
लडक़ी ने भाई की लाइसेंसी पिस्टल के साथ कुछ किया ऐसा...
फरीदकोट। शहर की गुरु नानक कॉलोनी की निवासी 28 वर्षीय रोहिनी कालाड़ा ने गुरुवार को कुछ ऐसा किया कि परिवार सन्न रह गया। जानकारी के अनुसार रोहिनी पिछले कुछ दिनों से परेशान थी। गुरुवार को जब उसका भाई घर लौटा तो उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर रख दी। परिजनों के मुताबिक रोहिनी उसी पिस्टल को लेकर बाथरुम में चली गई।

कुछ सैकेण्ड बाद बाथरुम में से पिस्टल चलने की आवाज आई। इसके बाद उसका भाई बाथरुम की ओर दौड़ा तो उस नजारे को देखकर हैरान रह गया। बाथरुम में रोहनी की खून से सनी लाश पड़ी थी। परिजनों के मुताबिक रोहिनी ने स्वयं को कनपटी पर गोली मारी थी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना की आगे की जांच प्रारंभ कर दी है।

[@ 90 की उम्र फिर भी आंख से तिनका निकाल लेते भगत राम]

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement