Advertisement
PAC की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान युवती की मौत

पीईटी में महिला अभ्यर्थियों को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होती है वहीं पुरुष अभ्यर्थियों को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होती है।
अंशिका प्रवेश परीक्षा के लिए अपने पिता रामवीर सिंह के साथ आई थी, उसके पिता पीएसी मैदान के बाहर उसका इंतजार कर रहे थे। अंशिका स्वस्थ थी और शारीरिक रूप से स्वस्थ थी और उसने आसानी से दौड़ पूरी कर ली लेकिन अचानक से मैदान पर गिर गई। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
अंशिका के परिवार में उससे छोटे दो भाई हैं जो स्कूल में पढ़ते हैं। अंशिका पिछले दो साल से पीएसी की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी।
एक अन्य लड़की शालिनी सिंह (21) भी दौड़ पूरी करने से कुछ पहले बेहोश हो गई, जिसे अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बरेली
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


