Giriraj Singh gave an answer to Shatrughan Sinha statement-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 2:40 pm
Location
Advertisement

शत्रुध्न के बयान पर गिरिराज सिंह बोले, 2024 तक PM पद के लिए वैकेंसी नहीं

khaskhabar.com : शुक्रवार, 19 अप्रैल 2019 3:23 PM (IST)
शत्रुध्न के बयान पर गिरिराज सिंह बोले, 2024 तक PM पद के लिए वैकेंसी नहीं
पटना। केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने शत्रुघ्न सिन्हा और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि अभी देश में 2024 तक प्रधानमंत्री पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है।


शत्रुघ्न सिन्हा पर हमला बोलते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव तो पहले ही अपने आप को पीएम की रेस से हटा कर अपनी बुआ को प्रधानमंत्री का दावेदार बनाया है। अखिलेश यादव को पता है कि देश में 2024 तक पीएम पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है। इसलिए इस झगड़े से अखिलेश ने अपने आप को अलग कर लिया है।

गिरिराज सिंह ने शत्रुघ्न सिन्हा को नसीहत देते हुए कहा कि जो लोग दो नाव पर पैर रखे हैं उनकी हालत ऐसी होगी कि न इधर के रहेंगे और सनम न उधर के।

आपको बताते जाए कि शत्रुघ्न सिन्हा खुद कांग्रेस के टिकट पर पटना साहिब से चुनाव लड़ रहे हैं जबकि उनकी पत्नी पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी के टिकट पर लखनऊ से उम्मीदवार हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने कल कहा था कि प्रधानमंत्री हो तो अखिलेश यादव या मायावती जैसा हो। दोनों के अंदर काबिलियत और गुण हैं, काम करने की तत्परता है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement