Advertisement
गिरिराज सिंह ने संभल हिंसा को बताया लोकतंत्र पर काला धब्बा

मस्जिद के सर्वे को लेकर मुस्लिम पक्ष की आपत्ति पर गिरिराज सिंह ने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि इसकी जरूरत क्या है, तो मैं कहना चाहता हूं कि आज यह लोग भारत की अस्मिता पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं। यह लोग ऐसा व्यवहार कर रहे हैं, जैसे बंटवारे के बाद पाकिस्तान और बांग्लादेश में हुआ। यह लोग मुस्लिम तुष्टिकरण का सहारा लेकर भारत की अस्मिता पर कुठाराघात कर रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस ने मस्जिद में सर्वे कराने का काम किया होता, तो आज इस तरह की स्थिति पैदा ही नहीं होती।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शाही मस्जिद में सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई। सर्वे की टीम जब मस्जिद के अंदर दाखिल हुई, तो मुस्लिम पक्ष के लोगों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया। इस दौरान, मुस्लिम पक्ष के लोग उग्र हो गए और सर्वे टीम पर पथराव करना शुरू कर दिया। मुस्लिम पक्ष से तीन युवकों की इस हिंसा की जद में आकर मौत हो गई।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


