Advertisement
विवादों में आए ग्रंथी ज्ञानी गुरमुख सिंह को हटाया, नई जिम्मेदारी सौंपी

हरियाणा के गुरुद्वारा धमधान साहिब हेड ग्रंथी का जिम्मा सौंपा
ज्ञानी गुरमुख सिंह को हरियाणा के गुरुद्वारा धमधान साहिब के हेड ग्रंथी का दायित्व सौंपा गया है। ज्ञानी गुरमुख सिंह को हटाए जाने के बाद खाली हुए दोनों पदों पर नई नियुक्तियां कर दी गई हैं। गुरुद्वारा श्री मुक्तसर साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी हरप्रीत सिंह को तख्त श्री दमदमा साहिब का जत्थेदार नियुक्त किया गया है, जबकि अमृतसर के गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह नौवीं पातशाही के हेड ग्रंथी ज्ञानी मलकीत सिंह को श्री अकाल तख्त साहिब का हेड ग्रंथी नियुक्त किया गया है।
डेरा मामले पर हुआ था विवाद
डेरा सच्चा सौदा से वोट मांगने को लेकर उठे विवाद में ज्ञानी गुरमुख सिंह ने बादल परिवार को भी इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने सीधे आरोप लगाया था कि इस मामले में पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल के दबाव के बाद फैसला लिया गया।
इससे पहले भी ज्ञानी गुरमुख सिंह ने आरोप लगाया था कि सभी जत्थेदारों पर गलत फैसले लेने के लिए दबाव बनाया जाता है। उन्होंने कहा था कि वह इस दबाव को नहीं सह सकते। एसजीपीसी चाहे तो इसके लिए उन्हें पद से हटा सकता है। उनके इस बयान के बाद उन पर गाज गिरना तय माना जा रहा था, जिस पर शुक्रवार को एसजीपीसी ने मुहर लगा दी।
सिख युवाओं को मिलेगी छात्रवृत्ति
इससे पहले तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार बलवंत सिंह नंदगढ़ को भी हटाया जा चुका है। शुक्रवार को हुई बैठक में एसजीपीसी ने अमृतधारी सिख युवाओं के लिए छात्रवृत्तियों की घोषणा के साथ ही उन धर्मी फौजियों के लिए भी एक-एक लाख की सहायता का एलान किया, जिन्हें पहले यह मदद नहीं मिली। इसके अलावा एसजीपीसी के तहत स्पोट्र्स एंड कल्चरल डायरेक्टोरेट की शुरुआत की गई है। इसकी जिम्मेदारी डिप्टी डायरेक्टर के तौर पर परमिंदर कौर रंधावा को सौंपी गई है। इसका कार्यालय पटियाला में स्थापित किया जा रहा है।
Advertisement
अमृतसर
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


