Ghaziabad doctors to hold one-day strike on Monday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 12:28 am
Location
Advertisement

गाजियाबाद के डॉक्टर सोमवार को दिनभर की हड़ताल पर रहेंगे

khaskhabar.com : शनिवार, 15 जून 2019 7:50 PM (IST)
गाजियाबाद के डॉक्टर सोमवार को दिनभर की हड़ताल पर रहेंगे
गाजियाबाद। गाजियाबाद के डॉक्टर पश्चिम बंगाल में अपने सहयोगियों के साथ एकजुटता जताने के लिए सोमवार को एक दिवसीय हड़ताल करेंगे। शनिवार को इसकी घोषणा की गई।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की स्थानीय इकाई के प्रमुख डी.पी. सिंह ने यहां आयोतिज एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्होंने सोमवार सुबह छह बजे से मंगलवार सुबह छह बजे तक एक दिन की हड़ताल करने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि सांकेतिक हड़ताल में निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के चिकित्सक शामिल होंगे।

अगर बंगाल के डॉक्टरों को सुरक्षा मुहैया नहीं कराई जाती है तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन हो सकती है।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement