जनरल जेजे सिंह को स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाने से रोका
khaskhabar.com: सोमवार, 23 जनवरी 2017 4:34 PM (IST)
पटियाला। पंजाब में होने वाले विधान सभा चुनावों को लेकर राजनीतिक
पार्टियों के उम्मीदवार वोटरों को लुभाने के लिए हर हथकंडे अपना रहे हैं। इसी
कड़ी में आज पटियाला से अकाली दल भाजपा के उम्मीदवार जरनल जे जे सिंह ने
स्वतंत्रता सेनानी सेवा सिंह ठीकरीवाले के प्रतिमा पर फूल माला चढाने
पहुंचे तो ठीकरीवाला के नाती ने मौके पर पहुँच उनको रोक दिया जिससे दोनों
में काफी कहा-सुनी हुयी।