Gehlot asked CS to write a letter to stop misuse of government machinery-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 3:12 pm
Location
Advertisement

गहलोत ने सीएस को पत्र लिख कर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग रोकने को कहा

khaskhabar.com : मंगलवार, 18 सितम्बर 2018 7:05 PM (IST)
गहलोत ने सीएस को पत्र लिख कर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग रोकने को कहा
जयपुुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार पर सरकारी मशीनरी और सरकारी धन के दुरूपयोग के आरोप लगाए हैं। साथ ही मुख्य सचिव डीबी गुप्ता को पत्र लिख कर धन का दुरुपयोग रोकने का अनुरोध किया है।

गहलोत ने पत्र में कहा है कि पिछले दिनों पीएम की यात्रा में सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग किया गया। इसके बाद गौरव यात्रा में सरकारी खजाने से पैसा खर्च किया गया जिसके लिए अलग अलग आदेश निकाले गए। प्रदेश भर से एससी एसटी के लाभार्थियों, सफाई कर्मचारियों के नाम पर जयपुर बुलाया। उसके बाद नवचयनित शिक्षकों को बुला कर शिक्षक दिवस सम्मान आयोजित किया गया। अब पदोन्नत होने वाले हैड कांस्टेबलों को बुलाया जा रहा है। इसे तुरंत रोका जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement