Gehlot and pilot sworn in-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 2:31 am
Location
Advertisement

गहलोत और पायलट का शपथ ग्रहण, यहां पढ़े, कौन-कौन नेता हुए शामिल

khaskhabar.com : सोमवार, 17 दिसम्बर 2018 10:30 PM (IST)
गहलोत और पायलट का शपथ ग्रहण, यहां पढ़े, कौन-कौन नेता हुए शामिल
जयपुर। राज्यपाल कल्याण सिंह ने सोमवार को जयपुर के अल्बर्ट हाॅल पर आयोजित विशेष समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
राज्यपाल से मुख्य सचिव डीबी गुप्ता ने शपथ दिलाने के लिए आग्रह किया। इसके बाद राज्यपाल सिंह ने अशोक गहलोत को शपथ दिलाई। राज्यपाल ने सचिन पायलट को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। गहलोत तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं।
गहलोत और पायलट ने हिन्दी भाषा में ईश्वर के नाम पर शपथ ली। शपथ के पश्चात राज्यपाल और उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। समारोह के दौरान वहां मौजूद अपार जनसमूह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का तालियों के साथ स्वागत किया। उन्होंने हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement