GDA will soon implement the traffic management plan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 10:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जीडीए ने यातायात प्रबंधन पर योजना तैयार कर जल्द करेगी लागू

khaskhabar.com: शुक्रवार, 18 नवम्बर 2016 6:58 PM (IST)
जीडीए ने यातायात प्रबंधन पर योजना तैयार कर जल्द करेगी लागू
गुरूग्राम। गुरूग्राम विकास प्राधिकरण (जीडीए) के मुख्य कार्य अधिकारी वी. उमाशंकर ने आज स्थानीय स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल में जीडीए बिल के लिए आयोजित परामर्श-सत्र में मीडिया प्रतिनिधियों तथा रियल एस्टेट डवलपर्स प्रतिनिधियों के साथ बातचीत और यातायात प्रबंधन पर बिल में किए गए प्रावधान के बारे में उन्होंने बताया कि जीडीए द्वारा एक योजना तैयार की जाएगी, जिस पर संबंधित विभाग अपना-अपना कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि यातायात प्रबंधन में बुनियादी ढ़ांचे का विकास जीडीए द्वारा किया जाएगा। इसमें फ्लाईओवर एवं सडक़ों का निर्माण तथा जंक्शन सुधार कार्य शामिल है। इसके अलावा इनफोर्समैंट का कार्य पुलिस तथा नगर निगम करेंगे। उन्होंने बताया कि सडक़ों पर वाहनों की संख्या को कम करने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम की शुरूआत भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि मास्टर सर्विसिज उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी जीडीए की होगी तथा कॉलोनियों एवं सैक्टरों की अंदरूनी सुविधाएं नगर निगम और हुडा विभाग द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि जीडीए के शुरू होने के बाद व्यवस्थित और योजनागत तरीके से विकास कार्य होंगे और सभी विभाग एक योजना पर मिलकर अपना-अपना कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार अधिकारियों की प्रफोर्मैंस रिपोर्ट हर वर्ष तैयार होती है, उसी प्रकार जीडीए की प्रर्फोमैंट रिपोर्ट भी तैयार होगी, जो विधानसभा में रखी जाएगी। यह भी पढ़े : युवराज सिंह की शादी लीग थीम पर, जाने क्या होगा इस शादी में
यह भी पढ़े : नोटबंदी का ऐसा असर देखा है क्या... देखिए तस्वीरें...

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement