Gauri Lankesh would have been alive if she had not written against RSS says BJP MLA Jeevaraj-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अगर RSS के बारे में नहीं लिखती तो आज जिंदा होती गौरी लंकेश: BJP नेता

khaskhabar.com: शुक्रवार, 08 सितम्बर 2017 09:02 AM (IST)
अगर RSS के बारे में नहीं लिखती तो आज जिंदा होती गौरी लंकेश: BJP नेता
कर्नाटक। कर्नाटक के बेंगलुरु में वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या ने राजनीतिकं रंग ले लिया है। ज्ञातव्य है कि गौरी लंकेश की हत्या के बाद कई राजनेताओं ने इस हम्या की निंदा की। कांग्रेस ने गौरी लंकेश की हत्या को लेकर बीजेपी और आरएसएस पर हमला बोला। वहीं बीजेपी सरकार ने कर्नाटक सरकार पर हमला बोला है। बीजेपी के एक विधायक ने गौरी लंकेश की हत्या पर ऐसा बयान दिया है कि इससे बवाल खडा हो सकता है। कर्नाटक के बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री जीवराम ने कहा है कि गौरी लंकेश मेरी बहन जैसी थी लेकिन जिस तरह से उन्होंने बीजेपी और आरएसएस के खिलाफ लिखा, वह गलत है। बीजेपी नेता ने कहा कि अगर वह आरएसएस के लोगों की मौत के जश्न के बारे में ना लिखती तो शायद आज जिंदा होती। दरअसल पूर्व मंत्री जीवराम बीजेपी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार के दौरान कई आरएसएस कार्यकर्ताओं को मार दिया गया, लेकिन सिद्धारमैया सरकार ने आरोपियों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया। उन्होंने कहा कि अभी तक संघ परिवार के 11 लोग मारे जा चुके हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में हमनें संघ के लोगों को मरते हुए देखा, जिसके बाद गौरी लंकेश ने भी उनके बारे में लिखा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement