gang rape with sister in law in baghpat-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हाथ-पैर बांधकर भाभी से सामूहिक दुष्कर्म, हत्या का प्रयास

khaskhabar.com: बुधवार, 10 मई 2017 09:42 AM (IST)
हाथ-पैर बांधकर भाभी से सामूहिक दुष्कर्म, हत्या का प्रयास
बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में देवरों ने अपनी ही भाभी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और अपने कृत्य को छिपाने के लिए हत्या का प्रयास किया। दो दिन पुराना यह मामला बिनौली थानाक्षेत्र के एक गांव का है। पीड़ित महिला का पति बड़ौत में एक नर्सिग होम में वार्ड ब्वॉय है। रविवार को उसकी रात की ड्यूटी थी। रात में ही उसके पास गांव से फोन आया कि उसकी पत्नी के साथ उसके छोटे भाई मारपीट कर रहे हैं। इस पर उसने थाना पुलिस को सूचित किया और घर पहुंचा। घर पहुंचने पर उसने देखा कि उसकी पत्नी बेहोश पड़ी है। उसके दोनों हाथ-पैर बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था। आरोपियों ने उसके गले में रस्सी का फंदा डालकर मारने का प्रयास भी किया था। पति ने पत्नी को बड़ौत स्थित अस्पताल में दाखिल कराया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement