G20 Summit : PM Narendra Modi discussed these issues with US president Donald Trump-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 6:07 am
Location
Advertisement

मोदी-ट्रंप ने वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए लिया मजबूत नेतृत्व का संकल्प

khaskhabar.com : शुक्रवार, 28 जून 2019 3:02 PM (IST)
मोदी-ट्रंप ने वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए लिया मजबूत नेतृत्व का संकल्प
ओसाका। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि दोनों देशों के लिए वैश्विक शांति और स्थिरता महत्वपूर्ण है और दोनों नेताओं ने वैश्विक चुनौतियों का सामना करने व आने वाले दशकों में अपने नागरिकों को समृद्धवान बनाने के लिए मजबूत नेतृत्व प्रदान करने का संकल्प लिया। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी।

व्हाइट हाउस ने बैठक के बारे में एक बयान में कहा, "दोनों नेताओं ने रणनीतिक साझेदारी में प्रगति पर और इसे अगले स्तर पर लाने के लिए नए विचारों को लाने के बारे में अपने दृष्टिकोण व विचारों का आदान-प्रदान किया।" बयान में कहा गया है, "उन्होंने आर्थिक, व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और सुरक्षा, आतंकवाद और अंतरिक्ष सहित द्विपक्षीय संबंधों की अभूतपूर्व व्यापकता और गहराई को स्वीकार किया।"

बयान में आगे कहा गया, "जिम्मेदार लोकतंत्रों के रूप में नेताओं ने पुष्टि की कि अमेरिका और भारत के बीच एक करीबी साझेदारी वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए केंद्रीय है। उन्होंने वैश्विक चुनौतियों का सामना करने और आने वाले दशकों में अपने नागरिकों के लिए समृद्धि का निर्माण करने के लिए मजबूत नेतृत्व प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।"


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement