G20 : PM Narendra Modi addressed indian origin people in japan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 9:33 pm
Location
Advertisement

‘न्यू इंडिया की आशाओं को पूरा करने के लिए देश की जनता ने दिया जनादेश’

khaskhabar.com : गुरुवार, 27 जून 2019 8:13 PM (IST)
‘न्यू इंडिया की आशाओं को पूरा करने के लिए देश की जनता ने दिया जनादेश’
ओसाका। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलहाल जी-20 समिट में भाग लेने के लिए जापान गए हुए हैं। मोदी ने गुरुवार को कोबे में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमें न्यू इंडिया की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए देश की जनता ने यह जनादेश दिया है। यह पूरे विश्व के साथ हमारे संबंधों को नई ऊर्जा देगा। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के जिस मंत्र पर हम चल रहे हैं, वो भारत पर दुनिया के विश्वास को भी मजबूत करेगा।

जब दुनिया के साथ भारत के रिश्तों की बात आती है तो जापान का उसमें एक अहम स्थान है। ये रिश्ते आज के नहीं हैं, बल्कि सदियों के हैं। इनके मूल में आत्मीयता है, सद्भावना है, एक दूसरे की संस्कृति और सभ्यता के लिए सम्मान है। गांधी जी की एक सीख बचपन से हम लोग सुनते आए हैं और वो सीख थी बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो, बुरा मत कहो।

भारत का बच्चा-बच्चा इसे भली भांति जानता है, लेकिन बहुत कम लोगों को ये पता है कि जिन तीन बंदरों को इस संदेश के लिए बापू ने चुना उनका जन्मदाता 70वीं सदी का जापान है। लगभग दो दशक पहले, प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी और प्रधानमंत्री योशिरो मोरी जी ने मिलकर हमारे रिश्तों को ग्लोबल पार्टनरशिप का रूप दिया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement