G-20 elevated road will be closed for beautification, 140 poles with polycarbonate tubes will be installed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

G-20 सौंदर्यीकरण के लिए बंद रहेगा एलिवेटड रोड, लगेंगे पॉलिकाबोर्नेट ट्यूब वाले 140 पोल लगेंगे

khaskhabar.com: बुधवार, 26 अप्रैल 2023 11:20 AM (IST)
G-20 सौंदर्यीकरण के लिए बंद रहेगा एलिवेटड रोड, लगेंगे पॉलिकाबोर्नेट ट्यूब वाले 140 पोल लगेंगे
नोएडा। नोएडा में जी-20 को लेकर तैयारी की जा रही है। इसके लिए सेक्टर-18 से 61 तक बनी 4.6 किमी लंबी एलिवेटड रोड पर नए ट्राइ कलर डेकोरेटिव पोल लगाए जाएंगे। इसमें कुल 140 पोल लगाए जाने हैं। इसके लिए चार अलग-अलग दिन एलिवेटड रोड को बंद किया जाएगा। यहां से निकलने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा। इसकी तैयारी हो गई है। प्राधिकरण प्रबंधक गौरव बंसल ने बताया कि एलिवेटड रोड की सेंट्रल वर्ज पर पॉलिकार्बोनेट ट्यूब के साथ 11 मीटर ऊंचे पोल लगाए जाएंगे। इनकी संख्या करीब 140 है। दो पोल की बीच की दूरी 30 मीटर होगी। इसमें अलग से ट्राइ कलर को इनबिल्ड नहीं करना होगा। ऊपर की ओर दो एंगल है, जिसमें एलईडी लाइट्स लगाई जाएंगी। इनके लगाने में करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए का खर्च किए जाएंगे। ये सभी काम नोएडा प्राधिकरण की ओर से कराए जा रहे हैं। प्राधिकरण के मुताबिक 26 अप्रैल दिन बुधवार रात 11 से सुबह 6 बजे तक, 30 अप्रैल रविवार को रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक, 3 मई बुधवार को रात 11 बजे सुबह 6 बजे तक और 7 मई रविवार को रात 10 से सुबह 6 बजे तक एलिवेटेड रोड बंद रहेगी। इसके बाद फिल्म सिटी फ्लाई ओवर से सेक्टर-18 अंडरपास और महामाया फ्लाई ओवर से गोल्फ कोर्स तक लगे सभी पेड़ों को लाइट्स से जगमगाया जाएगा। यहां रिसाइकिल किए गए प्लास्टिक वेस्ट से बने ट्री, बैठने के लिए बैंचेस, आर्टस एंड क्राफ्ट को भी प्लांट किया जाएगा। नोएडा के कॉमर्शियल हब सेक्टर-18 के फुटपाथ को रंगबिरंगा कलर फुल लाइट से सजाया जाएगा। ये लाइट ऊपर की लगाई जाएंगी। जिसका रिफ्लेक्शन कलर फुल फूलों की तरह फुटपाथ पर दिखाई देगा। इसके साथ यहां पोल्स को नया लुक दिया जाएगा।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement