Fresh snow in the high hills of Himachal Pradesh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 3:56 am
Location
Advertisement

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से तापमान में गिरावट

khaskhabar.com : शुक्रवार, 02 नवम्बर 2018 2:13 PM (IST)
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से तापमान में गिरावट
शिमला। हिमाचल प्रदेश में हल्की बर्फबारी और बारिश के कारण राज्य भर के तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में रविवार तक बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि कुल्लू और लाहौल और स्पीति जिलों की पहाडिय़ों पर शुक्रवार सुबह से हल्की बारिश हो रही है।

शिमला और पास के कुफरी से आसमान में बदली छाई हुई है। दिन के अंत तक बारिश हो सकती है। हल्की बारिश के बाद सुरम्य पर्यटन स्थल मनाली का तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मनाली से 52 किलोमीटर दूर रोहतांग दर्रे पर बर्फबारी हुई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement