free ration distributed among 60 women -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 3:35 am
Location
Advertisement

60 महिलाओं को निशुल्क राशन वितरित

khaskhabar.com : सोमवार, 05 दिसम्बर 2016 12:09 PM (IST)
60 महिलाओं को निशुल्क राशन वितरित
ऊना। हिमोत्कर्ष संस्था द्वारा अमोदिनी महिला सशक्तिकरण प्रकल्प के तहत जिला की चयनित 60 महिलाओं को निशुल्क राशन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि महंत सर्वदा गिरी जी महाराज, आक्षी शर्मा व स्वतंत्रता सेनानी सत्यमित्र बख्शी ने विशेषातिथि के रुप में भाग लिया।
मुख्य अतिथि अनुपम शर्मा ने हिमोत्कर्ष परिषद द्वारा समाज के जरूरतमंद वर्गो के लिए किये जा रहे कार्यो की सराहना की। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों की मदद करना सच्ची इंसानियत है। उन्होंने कहा कि हिमोत्कर्ष परिषद द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में किये जा रहे प्रयास सराहनीय है। समाजसेवा के पुनीत कार्य में सहयोग करने वाले सभी दानी सज्जन बधाई व साधुवाद के पात्र हैं।
परिषद के अध्यक्ष कंवर हरि सिंह ने अमोदनी राशन वितरण प्रोजेक्ट व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान तथा परिषद द्वारा चलाई जा रही अन्य गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मंच संचालन करते हुए परिषद के जिलाध्यक्ष करण पाल सिंह मनकोटिया ने सबका स्वागत किया। हिमोत्कर्ष के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राणा शमशेर सिंह, नरेश सैनी व प्रदेश महासचिव ठाकुर यशपाल सिंह ने भी अपने विचार रखे।
समारोह में एसपी अनुपम शर्मा, सचिन बस्सी, सांची बस्सी व स्वतंत्रता सेनानी सत्यमित्र बख्शी ने पात्र महिलाओं को एक-एक हजार रुपए का राशन प्रदान किया। वहीं, होटल सुविधा पैलेस के मालिक एमके बस्सी, सचिन बस्सी व सांची बस्सी के सौजन्य से 60 महिलाओं को एक-एक कंबल भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम अध्यक्ष आक्षी शर्मा व महंत सर्वदा गिरी महाराज ने 47 पात्र बच्चियों को स्वैटर, अभ्यास पुस्तिकाएं व बजीफे प्रदान किए।
बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement