बाड़मेर। जिला प्रशासन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर तथा केयर्न इंडिया के सहयोग से बाड़मेर जिला मुख्यालय पर गुरुवार से निशुल्क दिव्यांग शिविर लगाया जाएगा। शिविर के दौरान दिव्यांगों को निशुल्क उपकरण वितरित किए जाएंगे। जिला कलेक्टर सुधीर शर्मा ने बताया कि जिला मुख्यालय पर सेवा सदन में 16 से 18 फरवरी तक निशुल्क दिव्यांग शिविर सुबह 10 से सायं 4 बजे तक लगेगा।