Free diabetes screening and BP hold camp-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

निशुल्क डायबिटीज एवं बीपी जांच कैंप का आयोजन

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 दिसम्बर 2016 6:21 PM (IST)
निशुल्क डायबिटीज एवं बीपी जांच कैंप का आयोजन
सवाईमाधोपुर। खंडार ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निशुल्क डायबिटीज एवं बीपी जांच कैंप लगाया गया। मौजूदा सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी ब्लॉकों में चेकअप कैंप लगाए जा रहे हैं। विभाग के एनसीडी सेल की ओर से कैंप लगाकर करीब 62 लोगों का डायबिटीज और बीपी जांचा गया। जिनमें 39 पुरुष और 23 महिलाएं शािमल है। इनमें डायबिटीज के 9 पुरुष और 3 महिलाएं, हाइपरटेंशन के 2 पुरुष और 5 महिलाएं ग्रसित पाए गए। इन मरीजों को स्वस्थ जीवनषैली और संतुलित भोजन और व्यायाम की सलाह दी गई। साथ ही जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की ओर से तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। तंबाकू का प्रयोग करने वाले लोगों की काउंसलिंग भी की गई। कैंप में एनसीडी सेल की फायनेंशियल कम लॉजिस्टिक मैनेजर प्राची जैन, डिस्ट्रिक्ट आईईसी कॉर्डिनेटर प्रियंका सैनी सहित समस्त एनसीडी स्टाफ मौजूद रहा। अब 16 दिसंबर को बहरांवडा खुर्द में कैप का आयोजन किया जाएगा। पांच दिन पहले बहन की मौत, अब इस हाल में मिला भाई का शव

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement