khaskhabar.com: बुधवार, 16 अगस्त 2017 11:01 PM (IST)
जयपुर। करधनी थाना क्षेत्र में
एक युवती से सामूहिक ज्यादती का मामला
सामने आया है। पुलिस के मुताबिक जयपुर के खोर बावड़ी निवासी 19
वर्षीया पीड़िता ने मामला दर्ज कराया है कि करीब 2 महीने पहले कैलाश नाम
के युवक के साथ उसकी जान-पहचान हुई थी। बाद में उनमें प्यार हो गया। पीड़िता
के मुताबिक आरोपी ने उसे प्रेमजाल में फंसाया और पहले से शादीशुदा
होने के बाद भी उसे शादी का झांसा देकर ज्यादती की। इसके बाद दोनों
साथ रहकर मजदूरी करने लगे और आरोपित उससे देहशोषण करता रहा। पीड़िता का ये
भी आरोप है कि एक दिन आरोपित के भाई पप्पू ने भी उसके साथ ज्यादती की।
बाद में आरोपित उसे छोड़कर चला गया। इसके बाद पीड़िता ने सामूहिक
ज्यादती का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर जांच
शुरू कर दी है।