पेरिस। साल 2017 में होने वाले संसदीय और राष्ट्रपति के चुनाव में सुरक्षा
सुनिश्चित करने के लिए फ्रांस सरकार ने देश में आपातकाल आगे और सात महीने
तक बढ़ाने का प्रस्ताव किया है। यह जानकारी फ्रांस के प्रधानमंत्री बर्नाड
केजेनूव ने शनिवार को दी। गत साल नवम्बर में हुए आतंकी हमले के बाद से
फ्रांस में आपातकाल लागू है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, केजेनूव ने
कहा, ‘‘आतंकवादी खतरे के लगातार बने रहने के कारण आपातकाल की अवधि बढ़ाना
आवश्यक हो गया है।’’
फ्रांस के प्रधानमंत्री ने कहा कि आपातकाल लागू
होने से इस साल 17 आतंकी हमले विफल करने, 517 संदिग्धों को गिरफ्तार करने
और 600 हथियार जब्त करने में मदद मिली है।
-> खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी