Advertisement
जम्मू एवं कश्मीर के डोडा में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, 9 घायल
जम्मू्। जम्मू एवं कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार देर शाम को एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई जबकि नौ अन्य घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने कहा कि घटना तब हुई जब 13 यात्रियों को लेकर जा रहे वाहन पर से चालक का नियंत्रण हट गया और कल शाम को डोडा जिले के खेलानी नाले में एक गहरी खाई में गिर गया। पुलिस सूत्रों ने कहा कि घायलों को डोडा जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां अस्पताल पहुंचाए गए दुर्घटना के शिकार चार लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, वहीं नौ अन्य घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है, उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement