Advertisement
हनुमानगढ़ में अवैध असलाह समेत चार बदमाश गिरफ्तार

एसपी चौधरी ने बताया कि आईजी बीकानेर रेंज ओमप्रकाश के निर्देशन में अवैध हथियारों की तस्करी के विरुद्ध एएसपी जस्सा राम बोस व सीओ रमेश चंद माचरा के सुपर विजन एवं एसएचओ दिनेश सारण के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। हेड कॉन्स्टेबल पुरुषोत्तम को मुखबिर से मिली सूचना पर विशेष कार्य योजना बनाया जाकर इन चारों बदमाशों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में इनसे जानलेवा हमला और हत्या की साजिश का खुलासा हुआ है।
जानलेवा हमले के मामले का खुलासा
साल 2022 में थाना हनुमानगढ़ टाउन पर दर्ज फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले का खुलासा हुआ है। पकड़े गए आरोपी सतीश कुमार विकास और प्रदीप कुमार उर्फ शूटर द्वारा यह घटना की गई थी।
2 लोगों की हत्या की साजिश का भी हुआ खुलासा
संजय की खिलाफ पूर्व में हरियाणा के थाना फतेहाबाद में हत्या का मुकदमा दर्ज है। आरोपी संजय कुमार जल्द ही बड़ोपल हरियाणा निवासी सुभाष विश्नोई और थाना सिधमुख चुरु निवासी सतीश जाट की मौका मिलते ही हत्या करने के फिराक में था। इसी वजह से अपने पास पिस्टल व बड़ी मात्रा में कारतूस साथ रखता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
हनुमानगढ़
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


