Four killed, two rescued in Jammu and Kashmir avalanche-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जम्मू एवं कश्मीर में हिमस्खलन, नौ लोगों की मौत

khaskhabar.com: शनिवार, 06 जनवरी 2018 7:29 PM (IST)
जम्मू एवं कश्मीर में हिमस्खलन, नौ लोगों की मौत
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर सीमा इलाके में हुए हिमस्खलन में फंसे नौ लोगों की मौत हो गई जबकि एक आठ साल के बच्चे समेत दो लोगों को बचा लिया गया। सभी लोग अपने वाहन से इस इलाके में यात्रा कर रहे थे। यह हिमस्खलन कुपवाड़ा जिले के तंगधार क्षेत्र में शुक्रवार शाम को तीन हजार मीटर के साधना दर्रा इलाके में हुआ। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "बचाव दलों ने नौ शवों को बरामद किया है। मरने वालों में बीआरओ का एक इंजीनियर (सीमा सड़क संगठन) और आठ स्थानीय नागरिक शामिल हैं।" बीआरओ की पहचान मंगला प्रसाद सिंह के रूप में हुई है।
बचाव टीम ने शुक्रवार शाम को हिमस्खलन के बाद बर्फ के बीच से एक बच्चे और एक 50 वर्षीय शख्स को बचाया।
साधना दर्रा सर्दियों के मौसम में छह महीने तक बंद रहता है। यह दर्रा कुपवाड़ा और करनाह के सीमावर्ती शहरों को जोड़ता है।
पहाड़ी दर्रा पर बचाव अभियान एक टेढ़ी खीर है क्योंकि यहां की सड़कों पर शून्य तापमान में बचाव अभियान चलाना जोखिम भरा रहता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement