four killed in west bengal road accident-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पश्चिम बंगल सड़क हादसे में चार की मौत

khaskhabar.com: सोमवार, 06 मार्च 2023 11:37 AM (IST)
पश्चिम बंगल सड़क हादसे में चार की मौत
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में एक सड़क दुर्घटना में एक नाबालिग सहित कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को ये जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, दुर्घटना माथाभंगा-जमालदहा स्टेट हाईवे पर पालपारा इलाके में देर रात करीब 2 बजे हुई, जब एक बैटरी से चलने वाला ऑटो रिक्शा तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गया। एक जिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नाबालिग लड़की सहित तीन अन्य की स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाते समय मौत हो गई। दो घायल नाबालिग लड़कों को जलपाईगुड़ी सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। उनकी हालत गंभीर है। मृतकों और घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई है, जो भोगरामगुरी गांव के रहने वाले थे।
ट्रक का चालक फरार है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement