Four killed, dozens injured in two buses colliding in Aligarh -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 2:15 pm
Location
Advertisement

अलीगढ़ में दो बसों की भिड़ंत में चार की मौत, दर्जनों घायल

khaskhabar.com : शनिवार, 06 मार्च 2021 3:59 PM (IST)
अलीगढ़ में दो बसों की भिड़ंत में चार की मौत, दर्जनों घायल
अलीगढ़ । उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के थाना लोधा करसुआ के पास शनिवार को दो बसों में टक्कर हो गयी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी। जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनीराज जी ने बताया कि, "एक बस अलीगढ़ से बल्लभगढ़ की ओर जा रही थी, जो थाना लोधा के करसुआ के करीब पहुंची, तभी बस का एक पहिया फट गया, जिसके चलते सामने से आ रही बस से जा टकरायी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी। जबकि दर्जन भर से अधिक यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया।"

उन्होंने बताया कि दोनों बसों में कितने सवार थे। अभी इस बात का पता लगाया जा रहा है। सभी घायालों का इलाज हो रहा है। मौके पर डीएम भी पहुंचे। मामले की जांच चल रही है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement