four injured in a road accident-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 1:47 pm
Location
Advertisement

सड़क हादसे में चार घायल

khaskhabar.com : मंगलवार, 18 जुलाई 2017 6:28 PM (IST)
सड़क हादसे में चार घायल
ऊना। क्षेत्र के तहत चताड़ा मोड़ के समीप दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में 4 युवक घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां से एक को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 6 बजे चताड़ा मोड के समीप दो बाईकों में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में बहडाला निवासी मनोज, विकास, दीपक व विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से एक को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। यातायात पुलिस प्रभारी कुलदीप पटियाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement