Four goats died due to heavy fire in the house, falling ruptures-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मकान में लगी भीषण आग, पट्टियां टूटकर गिरने से चार बकरियां मरी

khaskhabar.com: सोमवार, 08 मई 2017 3:57 PM (IST)
मकान में लगी भीषण आग, पट्टियां टूटकर गिरने से चार बकरियां मरी
भीलवाड़ा। गुलनगरी रिहायशी कॉलोनी स्थित एक मकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। इसके चलते क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। वहीं क्षेत्रवासियों ने और मौके पर पहुंची दमकल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के कारण छत की पट्टियां टूट गई, जिनके नीचे दबने से चार बकरियां मर गई। सुभाष नगर थाने की सांगानेर चौकी के प्रभारी प्रहलाद सिंह राजावत ने कहा कि गुलनगरी की गली नं-3 में रहने वाले लतिफ अंसारी के मकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जिसके कारण मकान क्षतिग्रस्त हो गया। मकान में बकरियों के होने की सूचना है, लेकिन अंदर जांच करने के बाद ही पता लग पाएगा। आग के कारण आस-पास के मकानों में दरारे पड़ गई है। वहीं मकान मालिकन मुमताज बानों ने कहा कि हमारा तो पूरा आशियाना ही छीन गया और हमारे पास खाने तक का सामान नहीं बच पाया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement