found love couple dead bodies on railway track in mirzapur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रेलवे ट्रैक पर मिला प्रेमी युगल का शव, पुलिस जुटी जांच में

khaskhabar.com: रविवार, 22 जनवरी 2017 4:37 PM (IST)
रेलवे ट्रैक पर मिला प्रेमी युगल का शव, पुलिस जुटी जांच में
मिर्जापुर। जिले के चुनार कोतवाली के सुंदरपुर गांव के पास हावड़ा-दिल्ली मुख्य रेल मार्ग पर एक युवक व किशोरी का शव मिला। आशंका व्यक्त की जा रही है कि मरने वाले युगल प्रेमी रहे होंगे। दोनों की पहचान हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सुंदरपुर गांव के लोग सुबह शौच के लिए रेलवे लाइन पार करके जा रहे थे। इसी समय डाउन लाइन पर पड़े एक युवक व एक किशोरी का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की तो मृतक युवक की शिनाख्त विवेक सिंह (20) पुत्र महेश सिंह निवासी कोलना के रूप में हुई वहीं युवती की शिनाख्त स्तुति सिंह 17 पुत्री ब्रह्मानंद सिंह निवासी हिनौती माफ़ी थाना अदलहाट के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक किशोरी कक्षा दसवीं की छात्रा है। युवक और युवती के गांवों की दूरी मात्र दो किमी है। घटना को लेकर प्रेम प्रपंच में आत्महत्या किया जाना माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। उसके बाद ही घटना की सच्चाई से पर्दा उठ पाएगा।

[@ यहां डॉक्टर नहीं, भूत-प्रेत करते है इलाज]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement